Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देरी से परीक्षा केंद्रों में घुसने पर विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज होगा केस: बिहार बोर्ड

short by शिव / on Thursday, 15 February, 2024
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने राज्य में जारी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बताया है कि निर्धारित समय के बाद दीवार कूदकर या गेट से ज़बरदस्ती परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बकौल बीएसईबी, ऐसा करने पर परीक्षार्थी को 2 वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित भी किया जाएगा।