युद्ध के बीच इज़रायल पहुंचे एलन मस्क ने किया प्रभावित इलाके का दौरा; वीडियो जारी
इज़रायल और हमास के युद्ध के बीच दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क सोमवार को इज़रायल पहुंचे। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा जारी किए गए वीडियो में मस्क और नेतन्याहू उस कफर अज़ा किबुत्ज़ इलाके का दौरा करते दिखे, जिस पर 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने हमला किया था।


