अक्षय के साथ सगाई टूटने पर सुसाइड की कोशिश की अफवाहों को लेकर रवीना ने की बात
अभिनेत्री रवीना टंडन ने ऐक्टर अक्षय कुमार के साथ सगाई टूटने के बाद सुसाइड की कोशिश करने की अफवाहों को लेकर बात की है। रवीना ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं हुआ था। मैं बिल्कुल ठीक थी। मीडिया में इसे लेकर हंगामा किया गया क्योंकि उन दिनों लोग अपनी मैगज़ीन बेचना चाहते थे। मैं वैसी व्यक्ति नहीं हूं जो सुसाइड करे।"
read more at जनसत्ता


