Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला को वाराणसी से नहीं मिला नामांकन फॉर्म

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 10 May, 2024
वाराणसी (यूपी) से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके कॉमेडियन श्याम रंगीला ने 'X' पर बताया कि उन्हें नामांकन फॉर्म नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले रंगीला ने कहा कि उनसे पहले ही प्रस्तावकों के आधार कार्ड की कॉपी मांगी जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है।