मुंबई की आरे कॉलोनी में तेंदुए ने लड़के पर किया हमला, एक महीने में 8वीं ऐसी घटना
मुंबई की आरे कॉलोनी में शुक्रवार रात एक तेंदुए ने 14-वर्षीय लड़के पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में लड़के की गर्दन, जबड़े और सिर में चोटें आई थीं जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि एक महीने में तेंदुए के हमले की यह 8वीं घटना है।


