एशिया कप 2023 से पहले श्रीलंका के दो खिलाड़ी पाए गए कोविड-19 संक्रमित
एशिया कप 2023 से पहले श्रीलंका के दो खिलाड़ी- विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कुशल परेरा और बल्लेबाज़ अविष्का फर्नांडो कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। बकौल खबर, एलपीएल के दौरान दोनों के कोविड-19 से संक्रमित होने की आशंका जताई गई है। कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आने पर खिलाड़ियों को 30-अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम में शामिल किया जाएगा।
read more at ABP न्यूज़


