दिल्ली-एनसीआर में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान जारी
पुलिस के अनुसार, ई-मेल भेजकर डीपीएस द्वारका (दिल्ली), संस्कृति स्कूल, डीपीएस नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है। बकौल पुलिस, दिल्ली के मदर मैरी स्कूल को खाली कराया गया है और डीपीएस द्वारका में बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है।
read more at News18 हिंदी


