ग्रेटर नोएडा में संपत्ति विवाद के चलते पिता ने सो रहे बेटे की गोली मारकर की हत्या
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने संपत्ति विवाद को लेकर ननिहाल में सो रहे बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि हत्या मृतक के पिता ने की और इस दौरान उसका भाई भी साथ था।
read more at हिन्दुस्तान


