राजस्थान में टायर फटने से सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, 3 युवकों की हुई मौत
राजस्थान के भीलवाड़ा में सोमवार शाम एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में वाहन सवार 3 युवकों की मौत हो गई व एक 17 वर्षीय लड़की घायल है। बकौल पुलिस, स्कॉर्पियो सवार सभी लोग कुल्लू-मनाली (हिमाचल प्रदेश) घूमकर लौट रहे थे।
read more at Public


