तमिलनाडु में चलती ट्रेन से गिरी 7 महीने की गर्भवती महिला, हुई मौत
कुड्डालोर (तमिलनाडु) में गुरुवार रात चलती ट्रेन से गिरने से एक 7 महीने की गर्भवती महिला (22) की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला उल्टी करने वॉश बेसिन के पास गई थी और पैर फिसलने से वह ट्रेन से गिर गई। बकौल रिपोर्ट्स, महिला गोदभराई के लिए रिश्तेदारों के साथ ट्रेन से अपने पति के गांव जा रही थी।
read more at भाषा


