ऐक्टर निकितिन धीर व कृतिका सेंगर बने माता-पिता, बेटी का हुआ जन्म
ऐक्टर निकितिन धीर और उनकी पत्नी कृतिका सेंगर के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि कृतिका ने आज सुबह एक बेटी को जन्म दिया। गौरतलब है, निकितिन व कृतिका ने 2014 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है। नवंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए कृतिका ने बताया था कि वह और निकितन बहुत खुश हैं।
read more at Hindustan Times


