Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लगता है गोरखपुर को भी वेनिस बनाया जा रहा: जलभराव की तस्वीरें शेयर कर अखिलेश यादव

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 7 July, 2023
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में बारिश के बाद हुए जलभराव की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार पर तंज़ कसते हुए लिखा, "लगता है काशी से प्रेरणा लेकर गोरखपुर को भी वेनिस बनाया जा रहा है।" गौरतलब है, कुछ दिन पहले वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव हो गया था।
read more at Twitter