राजस्थान में बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने के बाद इनामी बदमाश पकड़ा गया
जोधपुर (राजस्थान) में शनिवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने ₹25,000 के इनामी बदमाश भवानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
हिस्ट्रीशीटर सिंह ने पुलिस को देखने पर फायरिंग शुरू कर दी थी और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान भवानी के दो साथी भाग गए।
read more at News18 हिंदी


