बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के सेकेंड टॉपर आदर्श कुमार के पिता हैं मज़दूर
समस्तीपुर (बिहार) के आदर्श कुमार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 488 अंक लाकर सेकेंड टॉपर बने हैं। आदर्श के पिता रामनाथ महतो दिल्ली में मज़दूरी करते हैं जबकि उनकी मां नीलम देवी घर में ही सिलाई-कढ़ाई का काम करती हैं। बकौल आदर्श, वह 10-12 घंटे सेल्फ-स्टडी करते थे और आगे आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।
read more at News18 हिंदी


