ओला ने ई-स्कूटर्स की डिलीवरी में फिर से देरी की, वैश्विक स्तर पर चिपसेट की कमी को बताया कारण
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी में फिर से देरी की है। कंपनी ने अपने खरीदारों को ईमेल में कहा, "चिपसेट और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की चल रही वैश्विक कमी के कारण आपके ओला एस1 की डिलीवरी में कुछ विलंब है।" अब ओला के स्कूटर के पहले बैच की डिलीवरी 15-30 दिसंबर के बीच शुरू होने की उम्मीद है।
read more at Moneycontrol


