Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में कॉन्स्टेबल ने मसाज के लिए ग्रामीणों से मांगी लड़की, हुआ सस्पेंड

short by शिव / on Tuesday, 7 May, 2024
राजस्थान के धौलपुर में रामनरेश जाटव नामक कॉन्स्टेबल को ग्रामीणों से अधिकारियों की मसाज के लिए लड़की मांगने के आरोप में पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने निलंबित कर दिया है। एक ग्रामीण ने बताया कि कॉन्स्टेबल ने इसके बदले ₹1,000 देने की भी पेशकश की थी। रामनरेश ने ग्रामीणों द्वारा बुलाई गई पंचायत में लोगों से माफी मांगी है।