बिहार में फोन छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने जेडीयू नेता के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर
मधेपुरा (बिहार) में जेडीयू के ज़िला उपाध्यक्ष करमलाल मेहता के 23-वर्षीय बेटे दीपक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी जिसके बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। बकौल परिजन, बाइक पर आए 4 बदमाशों ने दीपक का मोबाइल छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चला दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
read more at ABP न्यूज़


