बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बघेल को बनाया राज्य का पर्यवेक्षक
बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गौरतलब है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के समर्थन से सरकार बनाने की अटकलें हैं।
read more at इंडिया टीवी


