Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में शख्स के पैर को जबड़े में दबाकर उसे पानी में ले गया मगरमच्छ, संघर्ष कर बचाई जान

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 9 March, 2024
भरतपुर (राजस्थान) के करणपुर में चंबल नदी के किनारे बकरियां चरा रहे एक शख्स पर 10 फीट लंबे मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, मगरमच्छ उसके पैर को जबड़े में दबाकर उसे पानी में खींच ले गया और शख्स ने 10 मिनट तक संघर्ष कर अपनी जान बचाई। वहीं, घायल हुए शख्स के पैर में 8 टांके लगे हैं।