Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मारकर भाग रहे चालक की कार पलटी, तीनों की मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 11 October, 2023
अलवर (राजस्थान) में एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई जहां पहले कार चालक ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मारी जिसके बाद मौके से बचकर भागने के प्रयास में गाड़ी पलट गई जिसमें कार चालक की भी मौत हो गई। हादसे में 5 अन्य भी घायल हुए हैं।