भारतीय मूल के वेदांत पटेल होंगे अमेरिकी विदेश विभाग के अंतरिम प्रवक्ता
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि भारतीय मूल के वेदांत पटेल अमेरिकी विदेश विभाग के अंतरिम प्रवक्ता होंगे। वर्तमान प्रवक्ता नेड प्राइस की जगह किसी और की नियुक्ति होने तक वेदांत अंतरिम प्रवक्ता रहेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले पटेल सहायक प्रेस सचिव और राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रवक्ता के तौर पर काम कर चुके हैं।
read more at ANI


