बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में 15 साल के शासन में लोगों की ज़मीन छीनी और घोटाले किए थे: प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को बस्तर (छत्तीसगढ़) में एक जनसभा में कहा, "...इससे पहले 15 साल आपने बीजेपी का शासन देखा...यहां भय, भूख और खूब भ्रष्टाचार चला।" उन्होंने कहा, "आपकी ज़मीन छीनी गई और हाथों में हथकड़ियां डाली गईं...घोटाले किए गए।" बकौल प्रियंका, बीजेपी की सरकार ने लोगों को 'आत्मनिर्भर' नहीं 'सरकार पर निर्भर' बनाया।
read more at भाषा


