ओला स्कूटर के नाराज़ ग्राहक ने अपने ई-स्कूटर को गधे से बांधा, महाराष्ट्र के शहर में निकाली परेड
बीड ज़िले (महाराष्ट्र) के एक शहर में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के एक नाराज़ ग्राहक ने अपने स्कूटर को गधे से बांध दिया और 'कंपनी पर भरोसा मत करो' वाले पोस्टर के साथ शहरभर में इसकी परेड निकाली। बकौल ग्राहक, स्कूटर खरीदने के 6 दिन बाद इसने काम करना बंद कर दिया था और इसे अब तक ठीक नहीं किया गया।
read more at Moneycontrol


