बिहार में निर्माणाधीन मकान में हुआ धमाका, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मिले 7 ज़िंदा बम
दरभंगा (बिहार) में एक निर्माणाधीन मकान में गुरुवार को बम विस्फोट हो गया जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल की जांच के दौरान निर्माणाधीन मकान से 7 ज़िंदा बम बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


