Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एकेटीयू में बनेगी यूपी की पहली 'मेकर्स लैब', एआई, रोबोटिक्स और 3डी प्रिंटर्स से होगी लैस

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 10 August, 2023
सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस सीएसआर फंड से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में राज्य की पहली मेकर्स लैब स्थापित करेगी। लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स व 3डी प्रिंटर्स होंगे और विश्वविद्यालय समेत प्रदेशभर के छात्र निशुल्क अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, लैब दिसंबर तक बनकर तैयार हो सकती है।
read more at Hindustan Times