जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुआ एक और जवान शहीद: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में गुरुवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक और जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले मुठभेड़ में सेना के 2 अधिकारी व 1 डीएसपी भी शहीद हो गए थे। वहीं, शुक्रवार को भी अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
read more at इंडिया टीवी हिंदी


