Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जल्द से जल्द अपना आईटीआर दाखिल करें, समयसीमा बढ़ने की उम्मीद न करें: राजस्व सचिव

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 16 July 2023
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ​​ने करदाताओं से जल्द से जल्द अपना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, ''हम उन्हें (करदाताओं) सलाह देंगे कि वे आखिरी समय तक का इंतज़ार न करें व समयसीमा में किसी विस्तार की उम्मीद न करें।" गौरतलब है कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।