स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद दारा सिंह चौहान ने भी यूपी के मंत्री पद से दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के एक दिन बाद बुधवार को राज्य के वन, पर्यावरण व जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने इस्तीफे में कहा, "पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोज़गार युवाओं को लेकर सरकार के उपेक्षात्मक रवैये...से आहत होकर मैं इस्तीफा दे रहा हूं।"
read more at ABP न्यूज़


