Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में शादी समारोह में महिला ने पिस्तौल से की फायरिंग, पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 16 February, 2024
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शादी समारोह में पिस्तौल से कई राउंड फायरिंग करती एक महिला का वीडियो सामने आया है। बैकग्राउंड में 'अगर हमारा स्वाभिमान आड़े आए तो हम संहार करने का सामर्थ्य भी रखते हैं' डायलॉग बजता सुनाई दे रहा है। कानपुर पुलिस के अनुसार, बर्रा थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।