अमेठी में कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे 'जनता करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार' लिखे पोस्टर
यूपी में अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। अमेठी व गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर लिखा है, "अमेठी की जनता करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार।" अमेठी से कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
read more at ABP न्यूज़


