शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.13 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1,13,703.82 करोड़ बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक ₹63,259.05 करोड़ बढ़ा जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाज़ार पूंजीकरण में ₹18,737.99 करोड़ की बढ़ोतरी हुई। सूची में टीसीएस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को छोड़कर सभी कंपनियों के बाज़ार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।
read more at भाषा


