Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोकसभा में हुई 'आप' की वापसी, जीता जालंधर उप-चुनाव

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 13 May, 2023
पंजाब में सत्तारूढ़ 'आप' ने जालंधर लोकसभा उप-चुनाव में जीत दर्ज कर लोकसभा में वापसी की है। 'आप' उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी को 58,691 मतों के अंतर से हराया। दरअसल, मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान के संगरूर सीट से इस्तीफे के बाद 'आप' का लोकसभा में कोई सदस्य नहीं बचा था।