19वें एशियन गेम्स में मेन्स 4x400 मीटर रिले रेस में भारतीय धावकों ने जीता स्वर्ण पदक
हांगझोउ (चीन) में 19वें एशियन गेम्स में बुधवार को मेन्स 4x400 मीटर रिले रेस में भारतीय धावकों (अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश) ने स्वर्ण पदक जीत लिया। चारों धावकों ने 3:01.58 मिनट में यह रेस पूरी की जो नैशनल रिकॉर्ड है। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में यह भारत का 18वां स्वर्ण पदक है।
read more at hangzhou2022


