Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

10 साल में 3 गुना बढ़ा प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 2.4 गुना बढ़ी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 1 February, 2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया है कि 10 साल में प्रत्यक्ष कर संग्रह 3 गुना बढ़ा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 2.4 गुना बढ़ी। बकौल सीतारमण, 2023-24 में आयकर छूट की सीमा को ₹7 लाख (नई कर व्यवस्था) कर दिया गया जो 2013-14 में ₹2.2 लाख थी।
read more at Budget