Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार सरकार ने धार्मिक जुलूसों में तलवार और लाठी-डंडों के प्रदर्शन पर लगाई रोक

short by शिव / on Thursday, 16 November, 2023
बिहार सरकार ने धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा के दौरान तलवार, लाठी-डंडे और भाले समेत सभी हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। सरकार के मुताबिक, जुलूस में शामिल होने वाले 15-20 लोगों की लिस्ट भी प्रशासन को देनी होगी। बकौल सरकार, कार्यक्रमों में धार्मिक नारे लगाने व हथियारों के प्रदर्शन से सांप्रदायिक तनाव फैलता है और कानून-व्यवस्था बिगड़ती है।