Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेलंगाना में कई जगहों पर नई दरों के तहत शराब की कीमतों में की गई कटौती

short by मनीष झा / on Saturday, 6 May 2023
तेलंगाना में आबकारी विभाग ने हैदराबाद समेत कई जगहों पर शराब की कीमतों में कटौती की है। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा बियर छोड़कर सभी देसी-विदेशी शराब की कीमतों को कम करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी देने के बाद यह फैसला लिया गया। नई दरों के तहत 90 एमएल और 180 एमएल शराब की बोतलों पर ₹10 की कटौती होगी।