राजस्थान में कांग्रेस ने 2 विधायकों समेत 49 नेताओं को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाला
कांग्रेस ने बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर 2 विधायकों समेत कुल 49 नेताओं को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इन नेताओं के निष्कासन का आदेश दिया है। निष्कासित नेताओं में बसेड़ी से विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से विधायक जौहरी लाल मीणा शामिल हैं।
read more at हिन्दुस्तान


