चंद्रयान-3 को लेकर बधाई देने वाले पूर्व पाक मंत्री ने चंद्रयान-2 को लेकर उड़ाया था इसरो का मज़ाक
चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो को बधाई देने वाले पूर्व पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौघरी ने चंद्रयान-2 मिशन के फेल होने पर भारतीय स्पेस एजेंसी का मज़ाक उड़ाया था। अब उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी मीडिया को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण करना चाहिए। चौघरी ने कहा, "यह भारत के लोगों और वैज्ञानिकों के लिए ऐतिहासिक पल होगा।"
read more at हिन्दुस्तान


