Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में केंद्रीय मंत्री के घर में हुई हत्या के बाद उनके बेटे का शस्त्र लाइसेंस हुआ निलंबित

short by खुशी / on Thursday, 7 September, 2023
लखनऊ (यूपी) स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर में हुई एक युवक की हत्या के बाद उनके बेटे विकास किशोर का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, 1 सितंबर को विकास की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर युवक की हत्या की गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, पिस्टल पर हत्या के आरोपी समेत 2 लोगों के फिंगरप्रिंट्स मिले हैं।