हाल ही में कहा गया- पहले 25 किलो वज़न कम करो तब ऑडिशन देने आना: ऐक्ट्रेस पायल घोष
ऐक्ट्रेस पायल घोष ने बताया है कि हाल ही में एक ऑडिशन में उन्हें फैट शेम किया गया। उन्होंने बताया, "मुझसे कहा गया...'पहले 25 किलोग्राम वज़न कम करो तब ऑडिशन देने आना'। इंडस्ट्री में मानवता की उम्मीद करने पर हर बार मेरी धारणा टूट जाती है।" बकौल ऐक्ट्रेस, प्रोलैक्टिन हार्मोनल स्थिति से जूझने के कारण उनका वज़न घटता-बढ़ता रहता है।
read more at NewsBytes हिन्दी


