Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में गार्ड ने डिप्टी सीएम से कहा- '100% ड्यूटी नहीं कर सकते'; कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 12 January, 2024
गुरुवार रात को हाजीपुर सदर अस्पताल (बिहार) का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अस्पताल के गार्ड सोते मिले। इसको लेकर सवाल पूछे जाने पर गार्ड सुपरवाइज़र ने तेजस्वी से कहा, "कोई गार्ड 100% ड्यूटी नहीं कर सकता। आंख लग गई होगी।" तेजस्वी ने सिक्योरिटी गार्ड कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर सभी गार्ड्स को हटाने का आदेश दिया है।