Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान सरकार ने 26 आरपीएस अफसरों का किया तबादला, सूची हुई जारी

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 26 August, 2023
राजस्थान सरकार ने 26 आरपीएस अधिकारियों का तबादला/पदस्थापन किया है। राज्य सरकार ने घनश्याम मीणा को करौली का उप-पुलिस अधीक्षक (एसटी/एससी सेल), जय प्रकाश अटल को चूरू का वृत्ताधिकारी, राजेंद्र सिंह को जयपुर में उप-पुलिस अधीक्षक (डिस्कॉम) बनाया है। वहीं, चित्रगुप्त महावर को जयपुर में उप-पुलिस अधीक्षक (एसीबी) की जगह जयपुर में सहायक कमांडेंट (एसडीआरएफ) बनाया गया है।