Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल-हमास में जारी युद्ध के बीच मलबे में दबा फिलिस्तीनी युवक 8 दिन बाद निकला ज़िंदा

short by अनिल कुमार / on Saturday, 27 January, 2024
इज़रायल और हमास में जारी युद्ध के बीच मलबे में दबे एक फिलिस्तीनी युवक को 8 दिन बाद शुक्रवार को ज़िंदा बाहर निकाला गया। अल जज़ीरा के मुताबिक, 19 जनवरी को गाज़ा के खान यूनिस स्थित अपने घर पर मौजूद यह युवक इज़रायली बमबारी के दौरान मलबे में दब गया था। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।