Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

short by shashank mishra / on Wednesday, 24 November 2021
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव ने बॉम्बे हाईकोर्ट की एकल पीठ के उस आदेश को खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी है जिसमें नवाब मलिक को उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणी करने से रोकने से इनकार कर दिया गया था। उन्होंने मलिक द्वारा की गई टिप्पणियों को 'अपमानजनक' बताया है। गुरुवार को उनकी याचिका पर सुनवाई हो सकती है।