Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

96 घंटे से उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मज़दूरों ने की उबकाई व बेचैनी की शिकायत

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 16 November, 2023
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में निर्माणाधीन सुरंग धंसने के बाद करीब 96 घंटे से अंदर फंसे 40 मज़दूरों में से कुछ ने उबकाई, सिरदर्द, बेचैनी और गैस्ट्राइटिस की शिकायत की है। श्रमिकों तक दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं लेकिन उन्हें ओआरएस के पाउच नहीं भेजे जा सकते क्योंकि वे खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए इस्तेमाल हो रही पाइप में फंस सकते हैं।