कांग्रेस ने कहा- यूपी में राहुल के हेलीकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली अनुमति; डीएम ने बताया गलत
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को आरोप लगाया कि बाराबंकी (यूपी) ज़िला प्रशासन द्वारा राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया, "कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के आवेदन पर अनुमति दी गई थी...लेकिन 17 मई को उन्होंने राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी।"
read more at लेटेस्टली


