Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेपाल को हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम लगातार चौथी बार एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची

short by श्वेता भारती / on Friday, 6 October, 2023
एशियन गेम्स 2022 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मैच में शुक्रवार को नेपाल को 61-17 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। हांगझोउ (चीन) में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए भारत लगातार चौथी बार एशियाई खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल में पहुंचा है। भारत 2010 व 2014 में चैंपियन और 2018 में उप-विजेता रहा था।