Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हैंप को बल्लेबाज़ी और एडम्स को गेंदबाज़ी कोच किया नियुक्त

short by शिव / on Tuesday, 27 February, 2024
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बरमूडा के पूर्व क्रिकेटर डेविड हैंप को बल्लेबाज़ी कोच और न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑल-राउंडर आंद्रे एडम्स को गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है। दोनों 2 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट के तहत बांग्लादेश की पुरुष क्रिकेट टीम से जुड़ेंगे। बांग्लादेश की श्रीलंका के खिलाफ मार्च में शुरू होने वाली सीरीज़ हैंप और एडम्स की बतौर कोच पहली सीरीज़ होगी।
read more at ICC