पूर्व बॉयफ्रेंड के अत्याचारों से तंग आकर महाराष्ट्र में 19 वर्षीय लड़की ने पीया फिनाइल
पुलिस ने बताया है कि नागपुर (महाराष्ट्र) में 21-वर्षीय पूर्व बॉयफ्रेंड के कथित अत्याचारों से तंग आकर 19-वर्षीय लड़की ने फिनाइल पी लिया और उसकी हालत गंभीर है। बकौल पुलिस, लड़की ने झगड़ालू प्रवृत्ति के चलते आरोपी से दूरी बनाई थी और आरोपी ने उसे रविवार को पीटा था और धमकाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
read more at भाषा


