Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गौतमबुद्ध नगर में ठंड को देखते हुए अब 14 जनवरी तक बंद रहेंगे नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 6 January, 2024
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में घने कोहरे व अत्यधिक ठंड को देखते हुए नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल अब 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसे लेकर ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने आदेश जारी किया है और यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। इससे पहले 6 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई थी।